Tuesday, March 31, 2020

धर्माबाद औद्योगिक वसाहत की ओरसे मुख्यमंत्री सहायता निधी मे दिये 25000 रुपये

धर्माबाद औद्योगिक वसाहत की ओरसे मुख्यमंत्री सहायता निधी मे दिये 25000 रुपये



नांदेड (कालिदास अनंतोजी)
  देश मे चल रहे कोरोना के संकट के चलते धर्माबाद औद्योगिक वसाहत के व्यापारीयो की ओरसे मुख्यमंत्री सहायता निधी मे आज 25000 रुपये का निधी का चेक दिया गया। औद्योगिक वसाहत के अध्यक्ष श्री अमिरोद्दीन सेठ मिर्चीवाले के हाथो यह चेक तहसीलदार श्री दत्तात्रय शिंदे को प्रदान किया गया। इस वक्त हमारे संवाददाता से बात करते हुवे औद्योगिक वसाहत के पुर्व अध्यक्ष श्री कमल सेठ राठी ने कहा है के, सारी दुनिया मे कोरोना के कारण तबाही मची हूवी है, ऐसे मे सिर्फ जीवनावश्यक वस्तूओं को छोडकर सभी तरह के व्यापार बंद पडे है। इस कारण औद्योगिक वसाहत को भी अभी बुरे दिन का सामना करना पड रहा है। फिलहाल औद्योगिक वसाहत के व्यापार बंद होते हुवे भी इन व्यापारीयोने सामाजिक दृष्टिकोन को निभाकर इंसानियत की मिसाल पेश कर इस कार्य की शुरुवात की है। इस मुख्यमंत्री सहायता निधी का चेक प्रदान करते समय अध्यक्ष अमिरोद्दीन सेठ मिर्चीवाले, उपाध्यक्ष राजगोपाल झंवर, पूर्व अध्यक्ष श्री कमल सेठ राठी, पंचायत समिती के सभापती श्री मारोती कागेरू, कृषी उत्पन्न बाजार समिती के संचालक श्री अशोक पाटील वडजे,   अहमद लढ्ढा उपस्थित थे। धर्माबाद तहसील मे इस कारण इन सभी व्यापारीयो सराहना हो रही है।

No comments:

Post a Comment

परत नियमांचा उल्लंघन पाच दुकाने व हॉटेलला ठोकले सील

परत नियमांचा उल्लंघन पाच दुकाने व हॉटेलला ठोकले सील                 भोकर (प्रतिनिधी)   कोरोना संसर्गाचा प्रादुर्भाव रोखण्यासाठी  केल...